फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: छात्र पर हमला करने वाले कोचिंग संचालक समेत 15 के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतनपुर के रामापुर में कोचिंग सेंटर के बाहर छात्र की पिटाई के मामले में पुलिस ने कोचिंग संचालक समेत 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकांश आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं। घटना के वायरल वीडियो के बाद पुलिस अज्ञात हमलावरों को भी चिह्नित करने में जुटी है।
विज्ञापन

गौरा पूरे बदल चंद्रौटा निवासी हर्षित तिवारी का कहना है कि कोचिंग संचालक मनीष श्रीवास्तव ने उसके साथी प्रियांशु तिवारी के मोबाइल से फोन कर उसे बुलाया। वहां पहुंचने पर उसके साथ मारपीट की गई। उसका मोबाइल तोड़ दिया गया। मारपीट के चलते वह बेहोश हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कोचिंग संचालक मनीष श्रीवास्तव समेत सात नामजद व आठ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। रानीगंज सीओ विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें