फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप, आज पहुंचेंगी टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में 12 फरवरी से होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंगलवार दोपहर तक तैयारियां पूरी होने की उम्मीद खेल विभाग के अधिकारियों ने जताई है। मंगलवार शाम तक प्रतिभाग करने वाली सभी 10 टीमें स्टेडियम पहुंचेंगी। खिलाड़ियों के ठहरने व भोजन की व्यवस्था भी स्टेडियम परिसर में की गई है।
विज्ञापन

सोमवार को प्रशिक्षक व कर्मचारियों ने खेल मैदान को दुरुस्त किया। हॉकी प्रतियोगिता के लिए मैदान तैयार हो चुका है। गोलपोस्ट लगाकर घास की कटाई की गई है। वहीं वाॅलीबॉल प्रतियोगिता के लिए कोर्ट को तैयार किया जा रहा है।
जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनमलता राज ने बताया कि हॉकी प्रतियोगिता के लिए मैदान बन तैयार हो चुका है। खिलाड़ियों के ठहरने के लिए बिस्तर व चारपाई का प्रबंध किया गया है। मंगलवार शाम तक सभी टीमें पहुंच जाएंगी। बुधवार से प्रतियोगिता शुरू होगी। प्रत्येक दिन चार से पांच मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें