फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों से भरवाया जा रहा मतदान के लिए शपथ पत्र

Tue, 07 Feb 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने एक नया कदम उठाया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के पास शपथ पत्र भेजा है। इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों के साथ उनके तीमारदारों से शपथ पत्र भरवाया जा रहा है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मताधिकार पंजिका डायरी छपवाई है। उन्होंने जिले के आलाधिकारियों के पास इस डायरी को भेजवा दिया है। यह डायरी बीस पेज की है। आलाधिकारियों को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे खुद और अपने कर्मचारियों के साथ विभाग में आने वाले लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करें और अगामी 23 फरवरी को होने वाले चुनाव में मतदान करने के लिए अपील करें। स्वास्थ्य विभाग के मुखिया सीएमओ के पास मताधिकार पंजिका डायरी को भेज कर उसे ओपीडी कक्ष और इमरजेंसी में रखवाने को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों के साथ ही उनके तीमारदारों से पंजिका नाम दर्ज किया जाए और उन्हें शपथ दिलाया जाए कि वे 23 फरवरी को मेरा वोट-मेरा अधिकार का ध्यान दें। सुबह स्नान के बाद पहले मतदान करें। एलांयस क्लब के डिस्ट्रीक गवर्नर रोशन लाल ऊमरवैश्य को मताधिकार पंजिका डायरी सीडीओ ने उपलब्ध कराई है। वे व्यापारियों के पास इस डायरी को पहुंचाकर उनसे भी शपथ पत्र भरवा रहे हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें