फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: दरवाजे पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर मारपीट

Sun, 16 Jul 2023 09:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। सदर बाजार में शनिवार की रात दरवाजे पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया। सदर बाजार निवासी मोहित केसरवानी की कार बेल्हा देवी जाने वाले रास्ते पर खराब हो गई थी। इससे मोहल्ले के राजू सिंह के घर से बाहर निकलने वाली गली का रास्ता बंद हो गया था। रास्ते में गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद के दौरान उनके बीच मारपीट होने लगी। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची। दोनों पक्षों को समझा बुझाकर हटाया। घायल मोहित व उसके भाई मयंक और दूसरे पक्ष के राजू सिंह को मेडिकल के लिए भेजा गया। प्रभारी नगर कोतवाल दौलत यादव ने बताया कि दोनों पक्षों ने कोई तहरीर नहीं दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें