अलग-अलग कंपनियां करेंगी प्रतिभाग, हुनरमंद युवाओं को मुहैया कराएंगी रोजगार
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए सेवा योजन विभाग अब ब्लाॅक स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन करेगा। जिसमें 34 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। दिसंबर तक सवा लाख युवाओं को रोजगार दिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
जिला सेवा योजन अधिकारी अनुभव त्रिपाठी ने बताया कि जिले में सवा लाख के करीब ऐसे बेरोजगार हैं, जिन्होंने सेवा योजन पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा रखा है। इन्हें रोजगार मुहैया कराने का फैसला लिया गया है। बताया कि अलग-अलग प्रांत की 34 कंपनियों के निदेशकों से बात की गई है। यह सभी कंपनियां रोजगार मेले में प्रतिभाग करेंगी।
-
छोटी फर्म को भी लेना होगा रोजगार मेले में हिस्सा
सेवा योजन अधिकारी ने बताया कि ईंट भट्ठा मालिक के साथ ही जिले में संचालित छोटे बड़े फर्म संचालकों को भी अब रोजगार मेले में हिस्सा लेना होगा। यदि उनके यहां कर्मचारियों की जरूरत पड़ती है तो वे सेवा योजन विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत युवाओं को पहले रोजगार दिलाएंगे।