रानीगंज के नंदलाल का पुरवा संड़ौरा नदलाल का पुरवा गांव में जमीन पर कब्जे के लेकर दो पक्षों में शनिवार की शाम मारपीट के बाद फायरिंग की गई थी। पुलिस भी किसी तरह से जान बचाकर भाग निकली थी। तीन थानों की पुलिस संग दबिश देकर पुलिस ने दोनों पक्ष के 15 आरोपियों को असलहे और कार संग पकड़ा था।
रविवार को रानीगंज पुलिस ने संड़ौरा गांव के आरोपी रवींद्र तिवारी, धीरज तिवारी, स्वपनिल तिवारी, प्रयागराज के बहरिया के उमादत्त शुक्ला, शुभम, सोरांव के सुनील, रामकृष्ण, बाघराय के चकवढ़ के विजयनारायण पांडेय, दिलीपपुर के उमेशचंद्र, सोरांव के हरीश मिश्रा, प्रयागराज थरवई के संजय, फाफामऊ के संतोष मिश्रा, शंतिपुरम के राममिलन, कर्नलगंज के पवन, गाजीपुर के जैतपुर गांव के सुरेश निषाद सहित 15 आरोपियों के खिलाफ धीरज तिवारी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। सभी 15 आरोपियों का पुलिस ने शांतिभंग में रविवार को चालान कर दिया।