डॉ. सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज में रविवार की रात इलाज कराने आए मरीजों ने इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक की विदाई कर दी। जिसे लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। अफरातफरी के बीच पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। हालांकि इमरजेंसी छोड़कर स्वास्थ्य कर्मी चले गए।
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में रविवार की रात 9:45 बजे चिकित्सक सचिन मौर्य ड्यूटी पर थे। इस एक घायल युवक को लेकर दो लोग पहुंचे। पैर में लगी चोट की ड्रेसिंग को लेकर चिकित्सक से भिड़ गए। जब तक स्वास्थ्य कर्मचारी बीजबचाव करते हमलावर उनकी पिटाई कर दी। जिसे अस्पताल में अफरातफरी का माहौल हो गया। अस्पताल के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे तो उनसे भी आरोपी गालीगलौज करने लगे। सूचना मिलने पर शहर कोतवाल अर्जुन सिंह अस्पताल पहुंचे। इस बीच घायल युवक भी भाग निकला। घटना से सहमें स्वास्थ्य कर्मचारी अस्पताल से भाग निकले। जिससे करीब आधे घंटे तक इलाज कराने आए मरीज भटकते रहे। नगर कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि चिकित्सक से मारपीट करने वाले रानीगंज के रामगढ़ के रहने वाले सोनू पटेल समेत दो आरोपियों को कोतवाली लाया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।