प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में मारपीट के बाद मची रही अफरातफरी।
- फोटो : अमर उजाला।
डॉक्टर सोनेलाल पटेल राजकीय मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में मरीज के इलाज को लेकर चिकित्सक और सभासद के भाई के बीच मारपीट हो गई। जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस सभासद के भाई को हिरासत में लेकर कोतवाली चली गई।
शहर के सिविल लाइन करणपुर के सभासद विनय सिंह भोला के प्रधान भाई अजय सिंह शनिवार की देर रात अपने गांव के सूरज को लेकर अस्पताल आए थे। इमरजेंसी में घायल सूरज की डॉक्टरी कराने की बात करने के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों से कहासुनी होने लगी।
आरोप है कि मेडिकल कॉलेज के जिम्मेदार अफसर उस समय राउंड पर पहुंचे। उन लोगों ने सभासद के भाई के साथ मारपीट की। हंगामे की खबर पर पहुंची पुलिस अजय को हिरासत में लेकर कोतवाली चली गई। घटना की जानकारी के बाद सभासद समर्थक अस्पताल में एकत्र हो रहे थे। बवाल के अंदेशे को देखते हुए पुलिस मुस्तैद रही।