फीफा वर्ल्ड कप को लेकर स्टेडियम में उत्साहित फुटबॉल खिलाड़ी। संवाद
मीराभवन स्थित स्टेडियम के फुटबॉल खिलाड़ियों में बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे फीफा फुटबाॅल वर्ल्ड कप को लेकर उत्साह है। वर्ल्ड कप में पहला मैच मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। खिलाड़ियों में भी गजब का उत्साह है। ग्रामीण क्षेत्राें के खिलाड़ियों ने कहा कि मोबाइल फोन पर ही मैच देखेंगे। स्थानीय खिलाड़ी अपने पसंदीदा खिलाड़ी को कप जीतता देखना चाह रहे हैं।
लालगंज अझारा से स्टेडियम में अभ्यास करने आने वाले फुटबॉल खिलाड़ी रितिक गौड़ ने बताया कि फीफा वर्ल्ड कप मोबाइल पर देखूंगा। फुटबॉल खिलाड़ी प्रशांत ने कहा कि रोनाल्डो से इस बार भी चमत्कारी प्रदर्शन की उम्मीद है। खिलाड़ी मो. अजान ने बताया कि टीवी पर दोस्तों के साथ मैच देखने की तैयारी है। कोच बुद्ध प्रकाश के साथ शिवम पाल, रितेश व आदिल काफी उत्साहित हैं।