फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ : फर्नीचर की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख, मची रही अफरातफरी

Mon, 23 Jan 2023 02:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

प्रतापगढ़ शहर में सिटी रोड पर स्थित एक फर्नीचर की दुकान में भीषण आग लग गई। जब तक दमकलकर्मी मौके पर पहुंचते आग ने विकराल रूपधारण कर लिया। आग में लाखों रुपये का फर्नीचर जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
Pratapgarh News :नगर कोतवाली के सगरा में फर्नीचर के कारखाने में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिटी रोड पर सगरा के पास सोमवार की दोपहर फर्नीचर कारखाने में टीनशेड टॉवर लगाने के दौरान भड़की चिंगारी शोला बन गई। देखते ही देखते आग ने पूरे कारखाने को अपने आगोश में ले लिया। हर तरफ धुंआ और आग का गोला ही दिख रहा था। छह दमकल गाड़ियों की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया जा सका। आग की लपटों व आसमान में उठ रहे धुएं का गुबार देख आसपास के लोग सहमे रहे। अफरातफरी के बीच लोग इधर उधर भागते नजर आए। भुक्तभोगी व्यवसायी के मुताबिक आग से कारखाने में रखा करीब 70 लाख रुपये का सामान जल गया।

विज्ञापन







नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के दहिलामऊ मोहल्ले में रहने वाले मोहम्मद इरशाद का फर्नीचर शोरूम सिटी रोड पर सगरा गांव के पास है। शोरूम से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर ही किराए की जमीन पर कारखाना भी है। सोमवार दोपहर फर्नीचर कारखाना में लोहे की पाइप में इलेक्ट्रिक वेल्डिंग की मदद से टिनशेड टॉवर बनाया जा रहा था। वेल्डिंग के दौरान चिंगारी कागज के कार्टून पर गिर गई। देखते ही देखते चिंगारी शोला बन गई।

Pratapgarh News : फर्नीचर कारखाने में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।
कागज व पॉलीथिन जलने से आग की लपटें विकराल हो गईं। प्लाई, फर्नीचर और अन्य सामान भी जलने लगा। कारखाना में काम कर रहे मजदूरों ने पहले बिजली आपूर्ति बंद की फिर वेल्डिंग में प्रयुक्त गैस सिलेंडर को बाहर किया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। बाल्टी और डिब्बों से पानी डालने की स्थिति भी समाप्त हो चुकी थी।

नगर कोतवाली के सगरा में फर्नीचर के कारखाने में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।
सूचना मिलने पर पुलिस लाइन से पहुंचे फायरब्रिगेड के दो टैंकरों से आग पर काबू पाने के लिए पानी डाला जाने लगा। आग पर काबू मिलता न देख मानधाता, अंतू, पट्टी व रानीगंज थाने से भी टैंकर(दमकल गाड़ियां) बुलाई गईं। अफरा-तफरी व भगदड़ के बीच छह टैंकर की मदद से आग पर किसी तरह से काबू पाया जा सका। आग के बीच से सामान निकालने के दौरान कुछ कर्मचारी भी मामूली रूप से झुलस गए। वहां मौजूद तमाशबीनों को हटाने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

 

नगर कोतवाली के सगरा में फर्नीचर के कारखाने में लगी आग को बुझाता दमकलकर्मी। - फोटो : अमर उजाला।
घरों में लगे पानी के पंपों से लिया गया पानी
आग पर काबू पाने के लिए छह दमकल तो लगी थीं,लेकिन पानी खोजे नहीं मिल रहा था। सिविल लाइंस पुलिस चौकी की टीम ने कारखाना के आसपास मकान में रहने वाले लोगों से पानी की मोटर चलवाई। पाइप लेकर दमकल में पर्याप्त पानी की व्यवस्था कराई। कारखाना के पास तंग गली की वजह से सभी दमकल के वाहन 50 मीटर पहले सिटी रोड के पास ही खड़े थे। फर्नीचर कारखाने में आग लगने की वजह से पीड़ित इरशाद बदहवास था। कारखाना के भीतर आग पर काबू पाने का यंत्र था, लेकिन समय पर वह कर्मचारियों के हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

फर्नीचर के कारखाने में आग लगने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
कई जनपदों में की जाती है फर्नीचर की आपूर्ति
आगामी दिनों में सहालग है। ऐसे में जिले के व्यापारियों के साथ ही रायबरेली, अमेठी, जौनपुर, बादशाहपुर व भदोही जनपद तक कारखाना से फर्नीचर की आपूर्ति करने की तैयारी थी। इरशाद के मुताबिक सहालग की वजह से मांग थी। उसी के अनुसार तैयार फर्नीचर आग में जल गए हैं। कारखाना संचालक के मुताबिक आग से करीब 70 लाख का नुकसान का अनुमान है। लोगों ने बताया कि सगरा गांव के आसपास फर्नीचर का कारोबार होता है इससे गुणवत्ता युक्त व कम लागत के फर्नीचर की डिमांड गैर जनपद के व्यापारी करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें