फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: स्टेशन पर महिलाओं के बीच जमकर मारपीट, पुलिस रही नदारद

Thu, 15 Feb 2024 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेशन पर महिलाओं के बीच जमकर मारपीट, पुलिस रही नदारद
विज्ञापन

थाने पर लगा मजमा, तमाशबीन बने रहे सिपाही
प्रतापगढ़। पंजाब मेल एक्सप्रेस ट्रेन से पहले उतरने के विवाद में दो पक्ष की महिलाओं में जमकर मारपीट हुई। बाद में दोनों तरफ से पुरुषों ने मोर्चा संभाल लिया। जिससे प्लेटफाॅर्म पर भगदड़ मच गई। उस समय जीआरपी वाले नदारद रहे। आरपीएफ वाले मौके पर गए। दोनों पक्षों को जीआरपी थाने पर लाने के बाद मजमा लग गया। फिलहाल इस मामले में दोनों पक्षों से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पंजाब मेल एक्सप्रेस जंक्शन पर पहुंची। रेल कर्मियों के मुताबिक ट्रेने से पहले उतरने के चक्कर में दो पक्षों की महिलाओं के जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष की महिलाएं भारी पड़ीं। उसके बाद मर्द भिड़ गए। अधिक पिटने वाली महिला ने फोन करके अपने लोगों को थाने पर बुला लिया। इस घटना के बाद थाने पर काफी मजमा लग गया।
विज्ञापन

यहां पर भी महिलाओं का गुस्सा सातवें आसमान पर था। वे भिड़ने का कोई मौका नहीं छोड़ रही थी। सिपाही और दरोगा तमाशबीन बने रहे। बाद में आरपीएफ महिला आरक्षी आकर दोनों को शांत कराने लगी। मारपीट करने वाली महिलाओं के साथ ही उनके परिवार के सदस्यों ने नाम और पता बताने से इन्कार कर दिया।
इनसेट -

महिला हेल्प डेस्क से गायब रहीं महिला पुलिस कर्मी
रेलवे पुलिस थाने में महिला हेल्प डेस्क है। मगर यहां महिला पुलिस कर्मी नहीं बैठती हैं। ऐसे में महिला यात्रियों को मददगार कोई सामने नहीं आता है। पुलिस सिपाही के सामने महिलाएं अपनी पीड़ा बताना नहीं चाहती हैं, बता भी देती हैं तो सिपाही अनसुना कर देते हैं। इस ओर किसी का ध्यान नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन




वर्जन-

ट्रेन चेकिंग में आया हूं। स्टेशन पर विवाद की जानकारी हुई है। अभी दोनों पक्षों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेने पर कार्रवाई की जाएगी। लौटने के बाद ही कुछ बताने की स्थिति बनेगी।


- देवेंद्र सिंह, एसओ जीआरपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें