एंटी करप्शन प्रयागराज की टीम ने प्रतापगढ़ के रानीगंज में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के फील्ड ऑफिसर और उसके ड्राइवर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
एंटी करप्शन प्रयागराज की टीम ने प्रतापगढ़ के रानीगंज में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के फील्ड ऑफिसर और उसके ड्राइवर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोप है कि फील्ड ऑफिसर ने लोन की रिपोर्ट लगाने के एवज में रुपये मांगे थे। टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी की पहचान हरीश चंद चौरसिया के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक में फील्ड ऑफिसर के पद पर तैनात है। उसके साथ गिरफ्तार ड्राइवर की पहचान आजाद सरोज के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, लोन से संबंधित रिपोर्ट लगाने के बदले रिश्वत मांगे जाने की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई की। टीम ने रानीगंज में दोनों आरोपियों को 10 हजार रुपये लेते हुए पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।