फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में अनुबंधित बस चालक को पीटा

Mon, 04 May 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। परिवहन निगम की अनुबंधित बस के एक चालक को रंजिश में कुछ युवकों ने पीटकर घायल कर दिया। इससे नाराज चालक ने बस सड़क पर ही खड़ी कर जाम लगा दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश देने का आश्वासन दिया। इसपर चालक ने बस सड़क से हटाया। घटना से आधे घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन


इलाहाबाद जनपद के पुराना कटरा कर्नलगंज निवासी अशरफ अनुबंधित बस चलाता है। रविवार को वह बस से सवारी लेकर प्रतापगढ़ आया था। यहां से सवारी भरकर वह इलाहाबाद जाने के लिए निकला। कोषागार चौराहे के करीब उसे तीन युवकों ने रोका। वह कुछ समझ पाता कि इससे पहले ही तीनों उसे बस से नीचे घसीटकर पीटने लगे। आसपास के लोग बीच-बचाव को पहुंचे, फिर भी हमलावर चालक को पीटते रहे।  घटना की जानकारी लोगों ने कंट्रोल रूम को दी। भंगवाचुंगी और सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि इसके पहले ही झगड़ा समाप्त हो चुका था। पुलिस के पहुंचने तक हमलावर भाग निकले थे।

पिटाई से नाराज चालक अशरफ ने बस बीच सड़क पर ही खड़ी कर दी। इससे जाम लग गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद हमलावरों की तलाश में घरों पर दबिश दी, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। पुलिस ने बस चालक को समझाकर सड़क से बस हटवाया। इसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। इस मामले में चालक अशरफ की तहरीर पर पुलिस ने तौहीद समेत तीन हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शहर कोतवाल बलिराम मिश्र ने बताया कि बस चालक और हमलावरों के बीच किसी बात को लेकर पहले भी विवाद हुआ है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें