फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील हरकत पर महिला अफसर ने साथी अफसर को धुना, हड़कंप

विज्ञापन
Female officer beat fellow officer over indecent act, stirred
विज्ञापन
विकास भवन में समीक्षा बैठक में शामिल होने पहुंची महिला अफसर ने एक साथी अफसर को चप्पलों से धुन दिया, जिसके बाद विकास भवन में हड़कंप मच गया। महिला अफसर साथी अफसर की अश्लील हरकतों से त्रस्त थी। उसने मामले की शिकायत उच्च अधिकारी से भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी के बाद विकास विभाग के मुखिया भागकर मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद वह जिलाधिकारी के कैंप कार्यालय पहुंच गए। हालांकि इस प्रकरण में कोई भी अफसर मुंह खोलने को तैयार नही हैं।
विकास विभाग के अफसर ने शुक्रवार की देर शाम जिले के सभी ब्लाक स्तरीय अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। अफसर की गैरमौजूदगी में ब्लाक स्तरीय अधिकारी बैठक में शामिल होने पहुंचकर बड़े अफसर के आने का इंतजार करने लगे। बैठक में मौजूद लोगों के अनुसार एक महिला अफसर अचानक अपनी कुर्सी से उठी और कुछ दूरी पर बैठे साथी अफसर को पीटने लगीं। यह देख दूसरी महिला अफसर भी साथ आ गईं। उस अफसर को चप्पलों से पीटने लगीं।
विज्ञापन

महिला अफसर का आरोप था कि साथी अफसर उनके साथ अश्लील हरकतें करते हैं तथा उनके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भी भेजते हैं। दूसरे अफसरों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, जिसे लेकर सभागार में हड़कंप मच गया। वहां का माहौल गरमाता देख कर्मचारी भी सकते में आ गए। घटना की सूचना मिलने के बाद विकास विभाग के मुखिया भी मौके पर पहुंचे।
दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद वह जिलाधिकारी से मिलने उनके कैंप कार्यालय पहुंच गए। चर्चा है कि महिला अफसर पहले ही अपने साथी अफसर की हरकतों की शिकायत विकास विभाग के बड़े अफसर से कर चुकी थी। इसके बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे। विकास भवन के प्रशासनिक अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं है। वहीं घटना को लेकर अन्य अधिकारियों से संपर्क का प्रयास किया गया लेकिन उनके फोन स्विच आफ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें