पति की आशनाई से आजिज विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर जान ने दी। घटना की जानकारी पर सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। परिजनों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पति की आशनाई से आजिज विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर जान ने दी। घटना की जानकारी पर सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। परिजनों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मानधाता के रामपुर कलवानी निवासी रामसुंदर की बेटी अंजू पाल (26) की शादी पांच साल पहले मानधाता कस्बा निवासी सूर्य प्रकाश के साथ हुई थी। परिवार में बुधवार को प्रीतिभोज कार्यक्रम आयोजित था। रात करीब 12 बजे विवाहिता कार्यक्रम से कमरे में पहुंची। ससुराल वाले घर के बाहर सो रहे थे। देर रात छत के चुल्ले में फांसी का फंदा लगाकर विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। सुबह विवाहिता को फांसी के फंदे पर झूलते देख परिजन परेशान हो गए। जानकारी पर मायके वाले भी पहुंच गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के पिता रामसुंदर का आरोप है कि पति की आशनाई से बेटी परेशान रहती थी। उसका किसी दूसरे युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसको लेकर कई बार पंचायत भी हो चुकी है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतका की तीन वर्षीय बेटी परी है। सीओ सिटी विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।