फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बेखौफ बदमाशों ने कार मिस्त्री से लूटे 10 हजार व मोबाइल

Sun, 13 Aug 2023 09:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शिवगढ़। तमंचे के बल पर बदमाशों ने कार मिस्त्री से 10 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिए। लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सूडेमऊ निवासी भीष्म प्रजापति पट्टी मोड़ पर कार बनाने का गैराज खोल रखा है। शनिवार की देर रात वह गैराज बंद कर लौवार के रास्ते अपने घर जा रहा था। कंधई थाना क्षेत्र के चंदवा पट्टी मोड़ के करीब बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। बाइक रुकते ही बदमाशों ने उसे तमंचा सटा दिया। विरोध करने पर तमंचे के बट से उसके सिर पर वार किया। बदमाश उसकी जेब से 10 हजार रुपये व मोबाइल लूटकर भाग निकले। सिर में चोट लगने से भीष्म बेहोश होकर गिर पड़ा। राहगीरों से मिली जानकारी पर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। उसे उपचार के लिए सीएचसी ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पट्टी कोतवाल नंदलाल ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें