फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: देल्हूपुर थाने के निकट दो दुकानों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Sun, 13 Aug 2023 09:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आभूषण और ऑटो पार्ट्स की दुकानों पर धावा, सहमे व्यापारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानधाता। प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर देल्हूपुर थाने के करीब बेखौफ बदमाश आभूषण की दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात चुरा ले गए। चाेरी की खबर पाकर अन्य व्यापारी भी वहां पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन करके लौट गई। थाने के निकट हुई चोरी की इन घटनाओं से व्यापारी सहमे हैं।
देल्हूपुर बाजार में हाईवे पर ही सुनील कुमार सोनी ने आभूषण की दुकान खोल रखी है। शनिवार की रात बदमाशों ने दुकान का ताला तोड़कर भीतर घुसे। चोर एक लाख रुपये के जेवरात समेट ले गए।
विज्ञापन

यहां के बाद बदमाश बाजार में ही प्रकाश आटो पार्ट्स की दुकान के शटर का ताला तोड़कर भीतर घुसे। भीतर पहुंचे बदमाश कीमती सामान के साथ 35 हजार रुपये भी चुराकर भाग निकले। रविवार की सुबह चोरी देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची ने भुक्तभोगी दुकान मालिकों के साथ अन्य लोगों से पूछताछ की। देल्हूपुर थानाध्यक्ष आदित्य सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें