फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पलटे टैंकर से गैस लीकेज की आशंका, 20 घर कराए खाली

Mon, 10 Jul 2023 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फायरब्रिगेड से टैंकर व आसपास पर कराया गया फोम स्मोकिंग कंपाउंड का छिड़काव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर सोमवार दोपहर करीब तीन बजे बेकाबू गैस टैंकर तथा टेंपो के बीच हुई टक्कर में नौ लोगों की मौत जबकि आठ लोगों के घायल होने की खबर से प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई। टैंकर से गैस रिसाव की आशंका पर आनन फानन में आसपास के 20 घरों को खाली करा दिया गया। अफरा-तफरी के माहौल में पुलिस को तमाशबीनों को लाठी लेकर चहेटना भी पड़ा।
घटनास्थल पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी रोहित मिश्रा व लालगंज सीओ रामसूरत सोनकर ने पलटे एलपीजी टैंकर से गैस रिसाव की आशंका के मद्देनजर 20 मकनों को खाली कराके लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। हाईवे पर वाहनों का आवागमन बंद कराया गया।
विज्ञापन

साथ ही लोगों से बार-बार अपील की जाती रही कि कोई भी धूम्रपान न करे। लोग घर से बाहर न निकलें। चूल्हा न जलाएं। इस बीच फायरब्रिगेड से फोम स्मोकिंग कंपाउंड का छिड़काव कराया गया। ताकि स्पार्किंग के बाद आग लगने की संभावना कम रहे। हालांकि कुछ देर बाद गैस टैंकर के प्रबंधक से संपर्क करने पर पता चला कि टैंकर में गैस नहीं है। इसके बाद प्रशासनिक अमले ने राहत की सांस ली। करीब तीन घंटे बाद हाईवे पर फिर से आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन

-
मौके पर पहुंचे कंपनी के अफसर,कर्मचारी
घटना के बाद पुलिस अफसरों ने गैस कंपनी को टैंकर के पलटने की सूचना दी। कर्मचारियों ने बताया कि टैंकर में गैस नहीं है। अमेठी बीपीसीएल में गैस खाली करने के बाद चालक टैंकर लेकर वाराणसी जा रहा था। गौरीगंज से कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची। एनएचएआई की मदद से पलटे टैंकर को खड़ा कराया गया। एहतियात के तौर पर यातायात व मोहनगंज पुलिस मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें