प्रतापगढ़ में नगर पंचायत सुवंसा में बनाया गया पिंक बूथ।
- फोटो : अमर उजाला।
सपा कार्यकर्ता ने कुंडा विधायक राजा भइया और उनके समर्थकों पर मतदाताओं को धमकाने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की है। आरोप है कि जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनके समर्थक बूथों पर घूम कर मतदाताओं को धमकाकर अपने समर्थक के पक्ष में मतदान करा रहे हैं।
सपा कार्यकर्ता अरविंद कुमार सिंह ने निर्वाचन आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग को बृहस्पतिवार दोपहर एक शिकायती पत्र भेजकर आरोप लगाया कि एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह, उनके साथ ब्लाॅक प्रमुख संतोष कुमार, कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह, प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव, नन्हे सिंह, विवेक सिंह, पुष्पेंद्र, शुभम सिंह आदि लोग बूथों पर जाकर मतदाताओं को धमका कर अपने प्रत्याशी के पक्ष मेें मतदान करने के लिए दबाव बना रहे हैं। मतदान केंद्र जूनियर हाईस्कूल, नरसिंहगढ़, प्राथमिक विद्यालय रजनपुर, कृपालु इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय पुरना, आदि बूथों पर खुले आम आचार संहिता का माखौल उड़ाया जा रहा है।