फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: छांगुर बाबा गैंग के सदस्य से जमीन एग्रीमेंट निरस्त कराएंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन का किराया एग्रीमेंट सोलर प्लांट की स्थापना के लिए किया है, हम अपनी जमीन पर मस्जिद का निर्माण नहीं होने देंगे। धर्मांतरण के आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा गैंग के सदस्य ईदुल इस्लाम की गिरफ्तारी के बाद साधोपुर नेवादा कला के ग्रामीणों ने कहा कि जरूरत पड़ी तो एग्रीमेंट निरस्त कराने के लिए कोर्ट की शरण ली जाएगी। वहीं, जमीन की नापजोख करने वाले तहसील प्रशासन के कर्मचारियों पर भी सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

प्रयागराज और स्थानीय लोगों की मदद से छांगुर बाबा गैंग के सदस्य महाराष्ट्र के ठाणे निवासी ईदुल इस्लाम ने 17 मार्च और सात दिसंबर 2025 को अंतू के साधोपुर नेवादा कला निवासी अवधेश बहादुर सिंह, राजेंद्र बहादुर सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, जितेंद्र बहादुर सिंह सहित अन्य लोगों से 44 बीघा जमीन का एग्रीमेंट कराया था। जमीन चिह्नित करने के बाद राजस्व टीम ने पैमाइश की थी।

जमीन पर बाउंड्री निर्माण के दौरान आसपास के किसानों विरोध भी जताया था। इसी बीच एसटीएफ ने ईदुल इस्लाम को छांगुर गैंग के सदस्य के रूप में चिह्नित कर नागपुर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद निर्माण कार्य में लगे लोग भी फरार हो गए। अब एग्रीमेंट हुई किसानों की 44 बीघा जमीन साधोपुर गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन


करीब तीन पहले एसटीएफ की टीम साधोपुर नेवादा कला गांव पहुंची थी। एसटीएफ से कुछ ग्रामीणों ने धार्मिक स्थल का निर्माण कराए जाने की शिकायत की। एक व्यक्ति ने बताया कि छांगुर की गिरफ्तारी के पहले ईदुल इस्लाम गांव आता था। एग्रीमेंट करने वाले ग्रामीणों ने कहा कि धर्मांतरण का कोई भी काम गांव में नहीं होने देंगे। ग्रामीणों ने बताया कि 30 साल के लिए 18 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर प्रतिवर्ष देने के नाम पर एग्रीमेंट किया गया है। अब काश्तकार एग्रीमेंट निरस्त कराने के लिए कोर्ट जा सकते हैं।
विज्ञापन


वर्जन

जमीन किस उद्देश्य से ली गई है, इसका खुलासा जल्द ही किया जाएगा। ग्रामीणों का सहयोग पुलिस को मिल रहा है। बुधवार को पुलिस टीम गांव भेजी गई थी।

प्रशांत राज, सीओ सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें