फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान बेचने वाले किसानों का 72 घंटे के अंदर हो भुगतान: डीएम

Sat, 28 Oct 2023 09:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कहा एक नवंबर से प्रारंभ हो रही धान खरीद के पहले सभी तैयारियों को पूरा कर लिया जाए। डीएम ने कहा कि किसानों का 72 घंटे के अंदर भुगतान किया जाए। जिले में क्रय का लक्ष्य 90,000 मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है। हाईब्रिड धान बेचने वाले किसानों को शपथ पत्र देना होगा।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि वर्ष 2023-24 में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2183 रुपये प्रति क्विंटल सामान्य और ग्रेड ए धान 2203 रुपये की दर से खरीदा जाएगा। अभी तक 3240 किसानों ने पंजीकरण कराया है। इस मौके पर एडीएम त्रिभुवन विश्वकर्मा, डिप्टी आरएमओ जितेंद्र यादव और डीडीओ राकेश प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें