भारत गौरव यात्रा ट्रेन से सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं का मां बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर जीआरपी एसओ एसओ देवेंद्र सिंह ने माला पहना कर स्वागत किया। सभी यात्री ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, भेंट द्वारका, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर, त्र्यम्बकेश्वर, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे। जीआरपी एसओ देवेंद्र सिंह लखीमपुर में तैनात थे। शनिवार को ही प्रतापगढ़ में उन्हें नई तैनाती मिली। जैसे ही जंक्शन पर पहुंचे कि इसी बीच भारत गौरव यात्रा ट्रेन से सात ज्योतिर्लिंग ट्रेन से दर्शन करने जिले के कुछ लोग जा रहे थे। जीआरपी एसओ ने सभी दर्शनार्थियों को माला पहना कर स्वागत किया। यात्रा मंगलमय होने की कामना की।इस मौके पर रामजीत, मुकेश, दिपेंद्र, शिवनारायण, राजेंद्र प्रताप, प्रियंका वर्मा, रणजीत और विजय मौजूद रहे।