साधन सहकारी समितियों के कर्मचारियों के विरोध के चलते किसानों की परेशानी बढ़ गई है। वेतन न मिलने से नाराज कर्मचारी बृहस्पतिवार को काम बंद कर धरना-प्रदर्शन में शामिल होने लखनऊ रवाना हो गए। समितियां बंद होने से किसानों को उर्वरक नहीं मिला। उनको निराश होकर लौटना पड़ा। सीडीओ डॉ. राम मोहन मीणा ने किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध करा दिया जाएगा।