फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सिंचाई करने गए किसान की करंट की चपेट में आने से मौत

Sun, 23 Jul 2023 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धान की सिंचाई करने गए किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के चिचिहरा निवासी राम आसरे प्रजापति(६०) शनिवार को दोपहर धान की सिंचाई करने खेत गया था।
विज्ञापन


खेत के बगल लगे सबमर्सिबल का बटन ऑन करते समय करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। काफी देर तक वह घर नहीं आया तो परिजन खोजने निकले। खेत से कुछ दूर सबमर्सिबल के बगल किसान का शव जमीन पर पड़ा देख परिजन बिलखने लगे।

घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सांगीपुर एसओ मनोज कुमार ने बताया कि करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हुई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें