संग्रामगढ़ में बुधवार की शाम एक दावत में खाने आए युवक को मारपीट कर खड्डे में फेंकने वाले दो आरोपियों को संग्रामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के शेखरा गांव निवासी रंजीत पटेल (25) पुत्र देशराज पटेल बुधवार की शाम मांगरहार गांव निमंत्रण खाने गया था। वहां पर पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया और इसके बाद रंजीत पटेल को ले जाकर मारा पीटा गया और खंडजा के किनारे गड्ढे में में फेंक दिया गया ।
बृहस्पतिवार की सुबह आसपास के ग्रामीणों ने जब उसको देखा तो उसे सभी लोग मिलकर रिक्शे पर लादकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। होश आने पर उसने दो आरोपियों का नाम बताया।
इसके मुताबिक अनिल पटेल पुत्र कमलेश पटेल निवासी ग्राम शेखरा और धीरेंद्र पटेल पुत्र छोटेलाल पटेल निवासी ग्राम बिजलीपुर बन गढ़वा को संग्रामगढ़ प्रभारी इंद्रदेव ने शनिवार को भदिव नहर पुल से गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल किया और आला कत्ल एक लोहे की सरिया भी बरामद हुआ।
........
मारपीट में आठ पर मुकदमा दर्ज
कुंडा। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के काशीपुर(हरजू का पुरवा) निवासी प्रमोद कुमार पटेल का आरोप है कि बृहस्पतिवार को अमृत लाल, रमेश सरोज,दिनेश सरोज ने उसके घर में घुसकर दरवाजा तोड़कर लाठी और कुल्हाड़ी से मारपीट कर रहे थे। हल्ला गुहार से आसपास के लोगों को आते देख जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले । पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगो के खिलाफ मारपीट,गाली गलौज समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
......
करंट लगने से महिला झुलसी
कुंडा। मानिकपुर थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव निवासी सरस्वती (38) शनिवार को पंखे का तार लगा रही थी। तार कहीं से कटा था उसी के चपेट में आने से महिला झुलस गई । परिजनों ने महिला को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। संवाद
...........
महिला से मारपीट में तीन पर मुकदमा दर्ज
कुंडा। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव निवासी तारा देवी सरोज ने थाने में तहरीर दी। आरोप है कि 19 जुलाई को शाम लगभग 5 बजे उसके खेत में गांव के ही कुछ लोगो की भैंस धान की फसल चर रही थी। पीड़िता ने भैंस को खेत से भगा दिया ।महिला का आरोप है की गांव के विनोद व अरविंद यादव और अर्जुन यादव निवासी शेखपुर बहादुरपुर लाठी डंडा लेकर आए और उसे मारने लगे । पीड़िता के शोर मचाने से जब ग्रामीण दौड़े तो जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने विनोद, अरविंद और अर्जुन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
........
कार चालक पर मुकदमा दर्ज
कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के रैयापुर गांव निवासी अक्षित सरोज (7) पुत्र राजकुमार सरोज 11 जुलाई शाम लगभग चार बजे प्राथमिक विद्यालय रैयापुर से पढ़ाई करके घर वापस आ रहा था। रायपुर डिहवा के पास एक गाड़ी द्वारा छात्र को टक्कर मारकर भाग निकला । आसपास के लोग ने उपचार के लिए सीएचसी भर्ती कराया हालत खराब देख स्वरूपरानी हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया जहां उसका उपचार हुआ । छात्र की मां उर्मिला देवी की तहरीर पर शुक्रवार को कुंडा पुलिस ने गाड़ी चालक अभिषेक कुमार पुत्र बालकृष्ण के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। संवाद
.......
फोटो -33
सैकड़ों की संख्या में लोगों ने निकाला मातम जुलुस
कुंडा। मोहर्रम पर शनिवार को कुंडा में भारी संख्या में मौजूद लोगों ने मातम का जुलूस निकाला। लोगों ने जुलूस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । सैकड़ों की संख्या में लोग मातम करते नजर आए। मातम का जुलूस कुंडा के चिकवन टोला से निकाला गया। वहां से निकालकर भगवन तिराहा से वापस चिकवन टोला पहुंचकर जुलूस का समापन हुआ। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुऐ मौके पर प्रशासन मुस्तैदी के साथ जगह-जगह तैनात रहा। संवाद
.........
सड़क हादसे में आठ घायल, एक रेफर
कुंडा। अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओ में आठ लोग घायल हो गए। जिनमें से एक की हालत नाजुक होने पर उसे रेफर कर दिया गया। मानिकपुर थाना क्षेत्र तिवारीपुर के अजय पटेल (27), उसी गांव की सीता कुमारी(17) कुंडा कोतवाली क्षेत्र के अरविंद प्रताप सिंह(51) , हथिगवां थाना क्षेत्र के डीहा शेखपुर निवासी धर्मवीर गुप्ता (25), महेशगंज थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी सत्येंद्र गुप्ता (26) ,मानिकपुर नगर पंचायत निवासी वीरू यादव(20) व सूर्या यादव (21) वाहन की टक्कर से घायल हो गए।
कुंडा कोतवाली क्षेत्र के कनावा गांव निवासी पवन कुमार (22) बाइक से जाखामई गांव अपने मौसी के घर जा रहे थे मवई बाई पास पर ई रिक्शा की टक्कर से वह घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया।..संवाद