खेत देखकर साइकिल से घर लौट रहे वृद्ध किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना से परिजनों में चीख पुकार मच गई।
लालगंज कोतवाली के रामपुर बावली पूरे चोप सिंह निवासी सत्तर वर्षीय किसान कलकू उर्फ दुखी सरोज शनिवार को साइकिल से खेत में फसल देखने गए थे। लौटते समय रामपुर बावली-जलेशरगंज मार्ग पर पूरे बख्तावर गांव के समीप पीछे से आ रहे बाइक सवार ने साइकिल में टक्कर मार दिया। घायल किसान को लालगंज ट्राॅमा सेंटर लाया गया तो चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मृतक के एक पुत्र हरीलाल और दो पुत्रियां सूर्यशक्ति व सीता है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।