फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 दिन में 29,000 किसानों के तैयार होंगे किसान क्रेडिट कार्ड

विज्ञापन
Èñ¤ÁæÕæ¼- ¥æ »Øæ ¹ðÌè-ç·¤âæÙè ·¤æ ×õâ×,¹ðÌ ·¤è ÁéÌæ§ü ×ð´ ÁéÅUæ ç·¤âæÙÐ (ÙÚÔ´U¼ý çןææ)
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जिले के किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए अब उन्हें बैंक के चक्कर नहीं लगाने होंगे, बल्कि आवेदन के 14 दिन के अंदर ही उन्हें क्रेडिट कार्ड मिल जाएगा। शासन ने 25 दिन के अंदर बैंकों को 29,000 किसानों का केसीसी बनाने का लक्ष्य दिया है। मंगलवार को होने वाले तहसील दिवस के साथ ही मंगलवार और शुक्रवार को जिले की सभी शाखाओं में कैंप का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

किसानों की खेती-बारी पर अब आर्थिक समस्या आड़े नहीं आएगी। योगी सरकार ने खरीफ की फसलों की तैयारी के लिए किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड बनाने का तोहफा देते हुए बैंक अफसरों की नकेल कसी है। अभी तक किसान क्रेडिट कार्ड के लिए महीनों चक्कर लगाने वाले किसानों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें न तो बार-बार बैंक अफसरों की परिक्रमा करनी होगी, और न ही आर्थिक शोषण के शिकार होंगे। शासन ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि 31 जुलाई तक जिले के 29,000 किसानों को क्रेडिट कार्ड बनाकर वितरित करने का लक्ष्य दिया है। प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को शाखाओं में कैंप लगाकर किसानों को केसीसी ऋण दिया जाएगा। इधर, कर्जमाफी के बाद से बैंकों ने किसानों को कर्ज देने से हाथ खड़ा कर दिया था। इससे किसानों की खेती-किसानी पर संकट खड़ा हो गया था।
दो और तीन लाख रुपये का मिलेगा केसीसी ऋण
पशुपालन और मत्स्य पालन के तहत स्वरोजगार अपनाने वाले किसानों को अधिकतम दो लाख रुपये और कृषि और उद्यान विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए अधिकतम तीन लाख रुपये का केसीसी कर्ज मिलेगा। किसान इसका उपयोग खेती-किसानी में कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिले के 29,000 किसानों को 31 जुलाई तक किसान क्रेडिट कार्ड बनाने को कहा गया है। डीएम की पहल पर कैंप लगाकर जिले भर में किसान क्रेडिट कार्ड बनाया जाएगा। बैंकों को 14 दिन के अंदर किसानों को कार्ड बनाकर देना होगा। अगर ऐसा नहीं होता है, तो शाखा प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. अश्विनी सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें