फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में टूटकर गिरे एचटी लाइन के तार की चपेट में आने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धान के खेत में टूटकर गिरे एचटी लाइन के तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। खाद का छिड़काव करते समय वह हादसे का शिकार हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी तार की मरम्मत नहीं कराई गई थी।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के हारी का पुरवा (जगदीशपुर) निवासी विनोद कुमार यादव (35) सोमवार की दोपहर घर से कुछ दूरी पर धान के खेत में खाद का छिड़काव करने गया था। खेत में बगल से गुजरी एचटी लाइन का तार टूटकर गिरा था। उसमें करंट दौड़ रहा था। चपेट में आने से विनोद की मौत हो गई।
काफी देर बाद भी घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश करते हुए पहुंचे। इस दौरान वह मृत मिला। ग्रामीणों के साथ ही मृतक के परिजनों का आरोप है कि बिजली का तार टूटने की जानकारी सराय भीमसेन उपकेंद्र के कर्मचारियों को दी गई थी। इसके बाद भी मरम्मत नहीं कराई गई। जिसके चलते हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें