फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से चचेरे भाईयों की मौत

विज्ञापन
मोहनगंज के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार युवकों की मौत के बाद जुटी भीड़। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
जेठवारा थाना क्षेत्र के बढ़नी मोड़ के करीब सोमवार की शाम बेकाबू पिकअप की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौत हो गई। खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया। मृत युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के कौलापुर नंदपट्टी गांव निवासी अभिषेक सरोज (31) सोमवार की शाम अपने चचेरे भाई सचिन (18) के साथ बाइक से जेठवारा थाना क्षेत्र के सरायआनादेव गांव में रिश्तेदार के घर आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। मोहनगंज बाजार पार करने के बाद बढ़नी मोड़ से आगे भुआलपुर डोमीपुर के करीब सामने से आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी।
जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। दोनों के सिर व चेेहरे में गंभीर चोटें आईं। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर भाग निकला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी। सीओ सदर पवन त्रिवेदी ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

सामने से स्टंट करते आ रहा था बाइक सवार
ग्रामीणों के अनुसार, मोहनगंज की ओर जा रहा एक बाइक सवार युवक स्टंट कर रहा था। उसके पीछे पिकअप भी थी। पिकअप करीब देख उसने दूसरी ओर अपनी बाइक घुमा दी। उससे बचने के चक्कर में पिकअप चालक ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी।
राम बहादुर के घर का बुझ गया चिराग
रानीगंज के कौलापुर नंदपट्टी निवासी राममूर्ति सरोज और राम बहादुर सगे भाई हैं। राममूर्ति के तीन बेटों में अभिषेक सबसे छोटा था। जबकि सचिन अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। बेटे की मौत से उसके घर का चिराग बुझ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें