फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: हत्यारोपियों के घर बुलडोजर चलाने पर अड़े परिजन, 15 घंटे बाद माने

विज्ञापन
विज्ञापन
महेशगंज के तिरछा सोन का पुरवा में उच्च शिक्षा निदेशालय से सेवानिवृत्त लिपिक रामआसरे यादव (73) की मौत के बाद आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने की जिद पर परिजन अड़े रहे। पड़ोसियों ने 17 मार्च को उनको लाठी-डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया था। प्रयागराज में उपचार के दौरान सेवानिवृत्त लिपिक की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता के आश्वासन पर परिजन 15 घंटे बाद अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।
विज्ञापन

मामूली विवाद में 17 मार्च दोपहर पड़ोसियों ने घर में खाना खा रहे रामआसरे यादव पर कुल्हाड़ी व लाठी-डंडे से हमला कर दिया था। गांव के लोगों के दौड़ने पर उनकी जान बची। गंभीर हालत में परिजन उन्हें लेकर प्रयागराज गए। जहां उपचार के दौरान मंगलवार की रात उनकी मौत हो गई।
पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को शव लेकर परिजन घर पहुंचे। बेटे सुंदरलाल, संगमलाल, संजय कुमार यादव समेत परिवार के सदस्य रोते बिलखते रहे। बृहस्पतिवार को आक्रोशित परिजनों ने अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया और हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर उनके घरों पर बुलडोजर चलाने, सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस की मांग करने लगे। मौके पर डीएम व एसपी को बुलाने पर परिजन अड़े रहे। दोपहर बाद पहुंचे सीओ अमरनाथ गुप्ता ने परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाकर अंतिम संस्कार के लिए राजी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें