फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: छात्र की मौत से नाराज परिजन कार्रवाई पर अड़े, 33 घंटे बाद माने

Thu, 04 Jan 2024 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
एसडीएम कुंडा को ज्ञापन देते कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर रहवई नई बाजार के नितीश शुक्ला के परिजन।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर रहवई नई बाजार के नितीश शुक्ला उर्फ सचिन की मौत से आक्रोशित परिजन कार्रवाई की जिद पर अड़े रहे। एसडीएम की ओर से कार्रवाई की मांग पूरी करने के आश्वासन पर परिजन 33 घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार करने को राजी हुए।
विज्ञापन

सिपाही व सेना में भर्ती के लिए नितीश शुक्ला उर्फ सचिन कई दिनों से दौड़ की प्रैक्टिस कर रहा था। मंगलवार को भी वह घर से दौड़ने निकला था, लेकिन करीब सात बजे बाग में आम के पेड़ से उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला था। मंगलवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजन रोने-बिलखने लगे।
बुधवार को परिजन अंतिम संस्कार करने से इन्कार करते हुए शस्त्र लाइसेंस तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। जानकारी पर एसडीएम भरत राम, तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह, कोतवाल कमलेश पाल मौके पर पहुंचे। एसडीएम समझाते रहे, लेकिन मृतक के भाई सतीश शुक्ला ने सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस, भाई के साथ दौड़ लगाने वाले एक नामजद तथा चार अज्ञात के खिलाफ हत्या करने की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की मांग पूरी करने की बात कही।
विज्ञापन

एसडीएम की ओर से कार्रवाई के आश्वासन के बाद चार बजे परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर करेंटी घाट चले गए। कोतवाल कमलेश पाल ने बताया परिजनों की तहरीर के आधार पर मृतक के साथ दौड़ लगाने वाले एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें