फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालीवुड नाइट में जमकर झूमे लोग

Mon, 19 Mar 2018 12:14 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
प्रतापगढ़ महोत्सव में नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतापगढ़ महोत्सव में शनिवार रात बालीवुड नाइट में सिंगर रितु पाठक के पॉप और रीमिक्स गीतों पर युवा झूम उठे। उनके गीतों पर लोग ठुमके लगाने के लिए मजबूर हो गए। ‘जलेबीबाइ’ गाने पर खूब धमाल हुआ। खूब सेल्फी ली गई।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ महोत्सव के तीसरे दिन बालीवुड अदाकारा रितु पाठक की टीम के मंच पर आते ही स्थानीय कलाकारों के कार्यक्रम फीके पड़ गए। रितु पाठक के सहयोगी कलाकारों ने लगभग एक घंटे तक गीत और नृत्य से रिझाए रखा। करीब साढ़े नौ बजे रितु के मंच पर आते ही लोगों ने तालियों की गडग़ड़ाहट से स्वागत किया। मंच पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते-करते वह वीआईपी गैलरी में पहुंच गईं, जहां डीएम शंभु कुमार पत्नी डॉ. स्निग्धा रश्मि और सीडीओ राजकमल यादव के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बालीवुड अदाकारा के ‘जलेबीबाई’ के गीत पर खूब धमाल हुआ। रितु की थिरकन देखकर युवा भी अपना होश खो बैठे। पुलिस के मना करने के बाद युवक अपनी कुर्सियों पर खड़े होकर डांस करने लगे। रात ग्यारह बजे तक गीत-संगीत की महफिल सजी रही। रितु पाठक के सहयोगी कलाकारों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। इसके पहले इंटर कालेजों की बालिकाओं ने कत्थक और डांस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन


रविवार को अंतिम दिन कर्मचारी-शिक्षक सम्मेलन के साथ ही श्रीराम भारतीय कला केंद्र नई दिल्ली के बैनर तले रामलीला का आयोजन किया गया। जिसकी भावपूर्ण प्रस्तुति देखकर लोग भावविभोर हो गए। इस मौके पर प्रवीण सिंह, बीएन सिंह, अरविंद प्रकाश, यूपी सिंह, पंकज वर्मा, जेपी मिश्रा, विवेक उपाध्याय, रोशनलाल उमरवैश्य आदि मौजूद रहे।

सांसद ने गाया गाना, विधायक ने लगाए ठुमके
 प्रतापगढ़ महोत्सव में शनिवार की शाम कार्यक्रम में शिरकत करने आए सांसद हरिवंश सिंह ने गीत सुनाकर बेल्हा के लोगों का मनोरंजन किया तो विधायक रानीगंज ने बालीवुड अदाकारा रितू के साथ ठुमके लगाए। सांसद ने रेलिया बैरन पिया को लिए जाए....सुनाकर लोगों का दिल जीत लिया। दर्शकों ने इस पल को कैद करने के लिए मोबाइल में खूब तस्वीरें खींचीं। शनिवार शाम को सांसद हरिवंश सिंह प्रतापगढ़ महोत्सव में सहभागिता करने पहुंचे। इस दौरान गीत-नृत्य देखकर वह भी जोश में आ गए। माइक पकड़ा और फिर अपने ही अंदाज में लोगों को भोजपुरी गीत सुनाया।

रात में बालीवुड नाइट में रितू पाठक ‘जलेबीबाई’ गीत प्रस्तुत करते हुए वीआईपी गैलरी में आ गईं। उनकी नजर रानीगंज के युवा विधायक धीरज ओझा पड़ी तो वह उनके पास आकर ठुमका लगाने की गुजारिश करने लगीं। डीएम के बगल बैठे विधायक पहले जनसमूह के संकोच में उठने को तैयार नहीं थे। इस बीच रितु पाठक ने हाथ पकडक़र उन्हें खड़ा होने पर मजबूर कर दिया। फिर क्या था, उनके साथ विधायकजी ने भी ठुमके लगा लिए। रितु पाठक ने डीएम शंभु कुमार को भी खड़े होकर डांस करने को कहा, मगर उन्होंने हाथ जोड़ लिए।
विज्ञापन

इससे पहले सांसद ने प्रतापगढ़ महोत्सव में जिले में होने वाले विकास कार्यों को गिनाया। ओवरब्रिज, बाईपास और मेडिकल कॉलेज का तोहफा देने के वादा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें