फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बगैर मांग दवा स्टोर से वार्डो में भेजा गया था एक्सपायर्ड इंजेक्शन वायल

Thu, 24 Aug 2023 08:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में खुलासा, स्टोर इंचार्ज के खिलाफ शुरू हुई जांच संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापगढ़। मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों को एक्सपायर्ड इंजेक्शन लगाने के मामले में नया खुलासा हुआ है। स्टाफ नर्स की ओर से मांग किए बगैर दवा स्टोर इंचार्ज ने वार्डो में एक्सपायर्ड इंजेक्शन के वायल भेज दिए थे। खुलासा होने पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने जांच बिठाई है।
राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में मरीजों को एक्सपायर्ड इंजेक्शन लगाया जा रहा था। इस मामले को लेकर अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची। प्राचार्य ने इस मामले में जांच बिठा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में स्टाफ नर्स की लापरवाही सामने आई तो शासन को रिपोर्ट भेज दी गई। सूत्रों के अनुसार बैच नंबर मिलान करने पर पता चला कि स्टाफ नर्स की ओर से मांग किए बगैर सीएमएसडी प्रभारी ने सभी वार्डो में इंक्सपायर्ड इंजेक्शन के वायल भेजे थे। इस मामले में प्राचार्य डॉ.सलिल श्रीवास्तव ने कहा, फिलहाल जांच जारी है, रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बता पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें