फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: करंट की चपेट में आने से मासूम बालक की मौत

Wed, 23 Aug 2023 09:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। कुंडा के रायपुर भरखी निवासी गोपाल यादव का 11 माह का बेटा अनस उर्फ भोला मंगलवार की शाम घर के बाहर खेल रहा था। गोपाल की पत्नी शोभा देवी घर का काम-काज करने में व्यस्त थी। इस बीच भोला खेलते हुए दरवाजे पर लगे टुल्लू के पास पहुंच गया। उस समय टुल्लू में करंट आ रहा था। करंट की चपेट में आने से भोला चीख पड़ा। शोभा भागकर पहुंची और पड़ोसियों की मदद से बेटे को नजदीकी अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजन रोने बिलखने लगे। परिजनों ने गांव में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें