फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 197 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 197 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन

बोर्ड ने जारी की सूची, 7 राजकीय, 68 सहायता प्राप्त, 122 वित्तविहीन कालेजों को बनाया गया परीक्षा केंद्र
पिछले वर्ष के मुताबिक कम हो गए 13 परीक्षा केंद्र
प्रतापगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा जिले में इस बार 197 केंद्रों पर होगी। यूपी बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। इस बार 7 राजकीय, 68 सहायता प्राप्त व 122 वित्तविहीन कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पिछले शिक्षा सत्र के सापेक्ष इस बार 13 परीक्षा कें द्र घट गए हैं।
मंगलवार को बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की। जिले में इस बार 197 कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिसमें 44 राजकीय कालेजों में महज 7 कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जबकि 78 सहायता प्राप्त कालेजों में 68 को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सबसे ज्यादा 122 वित्तविहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र क सूची में रखा गया है। जबकि पिछले साल बोर्ड परीक्षा के लिए 210 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिसमें 4 राजकीय विद्यालयों को जगह मिली थी। 68 सहायता प्राप्त व 138 वित्तविहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र की सूची में रखा गया था। इस बार 13 परीक्षा केंद्र कम हुए हैं। डीआईओएस एसके सिंह ने बताया कि इस बार परीक्षार्थियों की संख्या घटी है। जिससे परीक्षा केंद्र भी कम हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 नवंबर तक मांगी गई हैं आपत्तियां
डीआईओएस एसके सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्र निर्धारण प्रस्ताव के प्रति यदि राजकीय, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन कालेजों के प्रधानाचार्यों की किसी भी प्रकार की कोई आपत्ति अथवा शिकायत है तो साक्ष्यों सहित 14 नवंबर तक उपलब्ध कराए सकते हैं। इसके बाद उनकी आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें