प्रतापगढ़। जिले के इंटरमीडिएट की योग्यता रखने वाले 187 शिक्षामित्र और दूसरे सेमेस्टर में फेल हुए छह शिक्षामित्रों ने गुरुवार को परीक्षा दी। शहर के जीआईसी में हुई परीक्षा में कोई भी अनुपस्थित नहीं रहा। जीआईसी प्रिंसिपल अरुण शुक्ला ने काफी छानबीन करने के बाद शिक्षामित्रों को अंदर जाने की अनुमति दी। प्रभारी डायट प्रिंसिपल सुनील दत्त ने भ्रमण कर नकल विहीन परीक्षा का अवलोकन किया।