प्रतापगढ़। पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पांडेय ने कहा है कि भाजपा ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी को पीछे छोड़कर सबसे अधिक सदस्यों वाली राजनीतिक पार्टी बनने का लक्ष्य रखा है। पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में दावा किया कि इस दिशा में पार्टी को आशातीत सफलता मिल रही है।
गुरुवार को भाजपा कार्यालय पर सदस्यता अभियान की जानकारी लेते हुए कार्यकर्ताओं से बूथों पर शिविर का आयोजन कर अधिकाधिक सदस्य बनाने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री 7, 8 और 9 दिसंबर को मंडल के प्रभारियों को गांव में निवास कर सदस्यता अभियान को गति देने को कहा है। 19, 20 और 21 दिसंबर को जिले के सभी बूथों पर प्रभारियों के नेतृत्व में घर-घर जाकर लोगों को सदस्य बनाने का निर्देश दिया। जिलाध्यक्ष देवानंद त्रिपाठी ने बताया कि सभी प्रकोष्ठों को तीन-तीन दिन की तिथियां निश्चित कर सदस्य बनाने को कहा गया है। इस मौके पर पूर्व मंत्री मोती सिंह, पूर्व अध्यक्ष गणेशनारायण मिश्र, जवाहर लाल श्रीवास्तव, ओम प्रकाश त्रिपाठी, गोकुलनाथ श्रीवास्तव, अवधेश मिश्र, छोटेलाल पटेल, धीरज ओझा, नीलम हिंद, आरके पांडेय, संजय सिंह, अम्बिकेश मणि त्रिपाठी, रामबोध पांडेय आदि मौजूद रहे।
भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाने के लिए नगर मंडल के पदाधिकारियाें ने गुरुवार को रेलवे स्टेशन पर कैंप लगाया। इसमें 106 लोगाें को आनलाइन सदस्य बनाया गया। इस मौके पर संतोष जैन, पूर्व मंत्री अवधेश मिश्र, गणेश नारायण मिश्र, जिलाध्यक्ष देवानंद त्रिपाठी, संजय तिवारी, विवेकदत्त मिश्र पाली, चंद्रप्रकाश पाल, संजय मिश्र, बृजेंद्र प्रताप सिंह, दीपक मिश्र, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।