कुंडा/हीरागंज (ब्यूरो)। सीएमओ वीके पांडेय ने सीएचसी व पीएचसी का निरीक्षण
किया। इस दौरान उन्हें सब कुछ ओके मिला। वह सुबह लगभग 11 बजे बाबागंज
पीएचसी पहुंचे। यहां उन्होंने टीकाकरण के साथ ही प्रसूताओं से भोजन आदि
मिलने की जानकारी ली।
उन्होंने इसके बाद कनावां स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र
का निरीक्षण किया। इसके बाद कुंडा सीएचसी पहुंचे। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक
से जानकारी ली। करीब घंटे भर आफिस में रहने के बाद वह लौट गए।