फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर स्कूल में रखीं जाएं काउंसलर

Fri, 20 Feb 2015 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालय में बालिकाओं को उनके अधिकारों की जानकारी के लिए काउंसलर रखे जाने चाहिए। यह बातें जगद्गुरु कृपालु महिला महाविद्यालय में आयोजित महिला सशक्तीकरण सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सुतापा सान्याल ने कहीं। इसके पूर्व उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत दीदी विशाखा त्रिपाठी, श्याम त्रिपाठी व कृष्णा त्रिपाठी के साथ दीप प्रज्जवलित करके की। विभिन्न स्कूलों से आई हजारों छात्राओं को बताया कि वह अपने अधिकारों को लेकर सचेत रहें। किसी भी तरह के उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाएं।
विज्ञापन


 इसकी चर्चा भी अपने परिजनों या शिक्षिकाओं से करें। उन्होंने सोशल मीडिया के प्रयोग में सावधानी बरतने की सलाह दी। महिला सम्मान प्रकोष्ठ के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं और महिलाओं को सिटीजन कैडेट के तौर पर पुलिस विभाग से जोड़ने की बात कही। इसके अलावा कार्यक्रम में इरा संगठन के कार्यकर्ता पवन राणा, अनुपमा फाउंडेशन की प्रमुख अनुपमा सिंह, अंतरराष्ट्रीय एन.जी.ओ. एक्शन ऐड की कार्यक्रम अधिकारी मनीषा भाटिया ने भी छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में सचेत रहने की बात कही। इस दौरान छात्राओं द्वारा नृत्य के माध्यम से गणेश वंदना, नृत्य, गीत मिश्रित एकांकी बेटी की पीड़ा को इस तरह से प्रस्तुत किया कि सभी की आंखें नम हो उठीं।

जगद्गुरु कृपालु बालिका विद्यालय में सम्मेलन से पूर्व वार्षिक पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया। इसमें जगद्गुरु कृपालु परिषद द्वारा संचालित सभी संस्थानों में शैक्षिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इसमें कृपालु बालिका प्राइमरी की 22 छात्राएं, कृपालु बालिका इंटरमीडिएट की 27 छात्राएं, व कृपालु महिला महाविद्यालय की 36 छात्राएं शामिल थीं। इंटरमीडिएट कालेज के यमुना सदन को भी पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर शिक्षण संस्थान की शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। प्रबंधक रजनीश पुरी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें