फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टक्करगंज में हर तरफ कीचड़ ही कीचड़

Tue, 09 Aug 2016 12:02 AM IST
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
न्यूज
विज्ञापन
शहर के बीच में बसा टक्करगंज वार्ड, बरसात के दिनों में लोगों को यहां कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। वार्ड के लोग जलनिकासी की समस्या से त्रस्त हैं। इतना ही नहीं प्राइमरी स्कूल तक पहुंचने वाले रास्ते का भी लोगों ने अतिक्रमण कर  लिया है।
विज्ञापन


नगर पालिका के पांच नंबर वार्ड टक्करगंज में समस्याओं का अंबार है। निर्मल तिराहे के पीछे बन रहे नए मकानों से मोहल्ले के लोगों की दिक्कतें बढ़ गईं हैं। सिनेमा रोड की हालत बद से बदतर है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। बरसात के दिनों के अलावा भी लोगों को सड़कों पर फैले गंदे से पानी होकर गुजरना पड़ता है।  समुचित साफ-सफाई भी मोहल्ले में नहीं दिखाई पड़ती। वार्ड में ही बलीपुर प्रथम के नाम से प्राइमरी विद्यालय संचालित है।

स्कूल के बगल भवन निर्माण करने वाले लोगों ने परिसर में मोरंग, गिट्टी व ईंट गिरवा दी है। इससे रास्ते में पानी भरा रहता है। साथ ही जगह-जगह सड़क पर ही कूड़ा फैला रहता है।  प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी मिश्रा का कहना है कि स्कूल की समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। बच्चों के साथ ही शिक्षकों को भी रास्ते के अभाव में दिक्कत होती है। लोग कूड़ा सड़कों व नालियों में ही डालते हैं। दूसरे मोहल्ले की तरह इस वार्ड में भी जलनिकासी मुख्य समस्या है। हल्की बारिश में भी नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस जाता है।
विज्ञापन


वार्ड में जलनिकासी की मुख्य समस्या है। नगर पालिका के साथ ही जिला प्रशासन से भी लिखित शिकायत की गई। जलनिकासी के लिए कोई ठोस प्रबंध नहीं हो सक ाहै। वार्ड में इंटरलॉकिंग व नालियों का निर्माण कराया गया।
छाया श्रीवास्तव, सभासद, टक्करगंज

नए मकानों के निर्माण से जलनिकासी की समस्या उत्पन्न हुई है। जिसके लिए जेई को कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया है। प्राइमरी स्कूल का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। शिक्षा विभाग से भी कोई पत्र नहीं मिला। इसके बावजूद वह मामले को दिखवाकर निस्तारण कराएंगे।
विज्ञापन

अवधेश यादव, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें