फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होने पर ही मिलेगी डिग्री

Tue, 22 Aug 2023 09:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होने पर ही स्नातक छात्र-छात्राओं को अंकपत्र और डिग्री मिलेगी। राज्य विश्वविद्यालय ने कॉलेजों से छात्र-छात्राओं का आधार कार्ड संबंधी डाटा अपलोड करने का निर्देश दिया है। विश्वविद्यालय के आदेश के बाद कॉलेजों ने छात्र-छात्राओं का डाटा अपडेट करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भ्रैया) विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में अध्ययनरत स्नातक छात्र-छात्राओं की परीक्षा दो माह पूर्व हुई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद विश्वविद्यालय ने 17 जुलाई से नई कक्षाओं के पठन पाठन का आदेश दे दिया है। विश्वविद्यालय ने 21 नवंबर परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी है।
परीक्षा की तिथि की घोषणा के साथ विश्वविद्यालय ने स्नातक पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं का आधार कार्ड फिर से जमा करने के लिए कॉलेजों को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, पूर्व में कॉलेजों द्वारा अपडेट किए गए छात्र-छात्राओं के दस्तावेजों की जांच के बाद पता चला कि अधिकांश छात्र-छात्राओं का मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक नहीं है। ऐसे में विश्वविद्यालय ने कॉलेजों को निर्देश दिया है कि तत्काल छात्र-छात्राओं का मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक कराया जाए।
मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होने के बाद सभी दस्तावेजों को फिर से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किया जाए। विश्वविद्यालय के आदेश के बाद कॉलेजों ने छात्र-छात्राओं से मोबाइल नंबर आधार कार्ड लिंक करने का निर्देश दिया है।
कुलसचिव संजय कुमार ने बताया कि कॉलेजों को निर्देश दिया गया है कि स्नातक पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं का मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक कराया जाएं। आधार कार्ड लिंक होने पर उसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें