फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: महुली मंडी से हटेगा अतिक्रमण, गरजेगा बुलडोजर

Mon, 02 Nov 2026 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नवीन मंडी महुली परिसर में अतिक्रमण को जल्द ही हटाया जाएगा। दुकान के सामने मनमाने तरीके से लगाए शेड हटाए जाएंगे। जल्द ही बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की जाएगी। मंडी की टीम ने अतिक्रमण करने वालों को दुकान हटाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

मंडी परिसर में 30 पंजीकृत दुकानदार हैं। इन दुकानदारों ने परिसर में दुकान के बाहर भी कब्जा कर रखा है। दुकान में फल व सब्जियां रखने के साथ आवंटित परिसर के बाहर भी फल व सब्जियां रखते हैं। दुकानों को तार से घेरा गया है।
कई दुकानदारों ने अस्थायी पिलर तक खड़ा कर लिया है। पिलर पर पन्नी व शेड लगाकर काम कर रहे हैं। मंडी सचिव अमित गुप्ता ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। दुकानदारों को चेतावनी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें