प्रतापगढ़ के कधई थाना के खीरीबीरी पुल के पास पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान शातिर बदमाश उन्मेद अली को गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक शातिर बदमाश शराब की दुकान से कैश लूट कर भाग रहा था। इसी बीच मुठभेड़ हो गई। इसी दौरान दो बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने बाइक, तमंचा, कारतूस और लूट के हजारों रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाश से लूट की कई घटनाओ का खुलासा हो सकता है।