फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: रोजगार सेवकों ने डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया बहिष्कार, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेलयर एसोसिएशन ने एग्री स्टैक डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का बहिष्कार किया है। विकास भवन में डीसी मनरेगा को ज्ञापन सौंपकर क्रॉप सर्वे न करने की बात कही। समस्या निस्तारण का आश्वासन उपायुक्त श्रम रोजगार ने दिया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि रोजगार सेवकों से जॉब चार्ट के अतिरिक्त कार्य न लिए जाने का आदेश है। बावजूद इसके डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य रोजगार सेवकों को दिया गया है। जबकि संयुक्त कृषि निदेशक ने सर्वे लेखपालों के स्थान पर निजी सर्वेयर से कराने का पत्र जारी किया है। अधिकांश रोजगार सेवकों की ड्यूटी बीएलओ कार्य में लगाई गई है।
उन्होंने कहा कि रोजगार सेवकों को सुबह और शाम के समय मनरेगा कार्यों की एनएमएमएस एप पर हाजिरी लगानी पड़ती है। जिससे दूसरे कार्य के लिए समय नहीं मिल पाता है। एग्री स्टैक सर्वे कार्य से मुक्त किए जाने के लिए अपर मुख्य सचिव, ग्राम्य विकास को पत्र भेजा गया है। विकास भवन पहुंचे रोजगार सेवकों ने डीसी मनरेगा संतोष सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर लवलेश यादव, लोकेश पटेल, अरविंद पाल, बब्बन यादव, संदीप उपाध्याय, सीएल सरोज, फकरूद्दीन शेख, नरेंद्र बहादुर सिंह, आलोक शुक्ला, करुणेश मौजूद रहे।
16 सितंबर से होगा डिजिटल क्रॉप सर्वे

डीएम शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय सभागार में राजस्व प्रशासन और कर-करेत्तर राजस्व संग्रह की समीक्षा की गई। डीएम ने खनन, आबकारी, परिवहन विभाग, स्टाम्प व रजिस्ट्रेशन, नगरीय निकाय, वाणिज्य कर विभाग के राजस्व वसूली की जांच की। लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि स्कूली वाहनों के परमिट, प्रदूषण, फिटनेस आदि की चेकिंग की जाए। डिफॉल्टर श्रेणी में शिकायतें न जाने पाएं। इसके लिए एसडीएम को निर्देश दिया गया। उप कृषि निदेशक विनोद यादव ने बताया कि डिजिटल क्रॉप सर्वे 16 सितंबर से कराया जाएगा। धान खरीद के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया। बैठक में सीआरओ अजय तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें