फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ब्लॉक में लगेगा रोजगार मेला, गांवों में होगा प्रचार

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवा योजन विभाग गांव में बेरोजगारों की तलाश करेगा। रोजगार मेले का प्रचार-प्रसार करने के साथ ब्लॉक पर ही रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इससे ग्रामीण युवाओं को आसानी से रोजगार मिल सकेगा।
विज्ञापन

सेवा योजना विभाग करीब पांच माह में 300 से अधिक युवाओं को तकनीकी और गैर तकनीकी नौकरियों में सेवायोजित कर चुका है। तकनीकी शिक्षा से वंचित युवाओं को नौकरी के दौरान पढ़ाई भी कराई जाएगी। इसके साथ नौकरी करने का अवसर भी मिलेगा। पढ़ाई पूरी होने के बाद उनकी सैलरी में इजाफा भी होगा।
इस अवसर को भुनाने के लिए शहर में लग रहे रोजगार मेले में युवाओं की भीड़ जुट रही है, लेकिन ग्रामीणांचल के युवा इससे अछूते हैं। ग्रामीण युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल सेवा योजन विभाग करेगा। अब ब्लॉक स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। निजी क्षेत्र की कंपनियों की ओर से साक्षात्कार परीक्षा का आयोजन कर युवाओं को सेवायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

रोजगार मेले से पहले युवाओं के बीच प्रचार-प्रसार किया जाएगा। जिससे अधिक संख्या में युवा रोजगार मेले में प्रतिभाग कर अपने कॅरिअर की शुरूआत कर सकें। इस प्रयास से युवाओं को नौकरी प्राप्त करने का बेहतर अवसर प्राप्त हो सकेगा। जिला सेवा योजन अधिकारी अनुभव त्रिपाठी ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। ग्रामीण युवाओं को मेले में अवसर देकर सेवायोजित करने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें