फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए विद्युत मानकों का पालन करें कर्मचारी : सौरभ

Sat, 02 Sep 2023 09:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत कर्मचारियों को दिया गया सुरक्षित व गुणवत्तापरक कार्य करने का प्रशिक्षण
विज्ञापन


कुंडा। सुरक्षा के लिए विद्युत मानकों का कर्मचारी पूरी तरह से पालन करें। इससे न सिर्फ उनके जीवन की रक्षा हो सकेगी बल्कि विद्युत संचालन भी बेहतर होगा। यह बातें कुंडा पावर हाउस में आयोजित विद्युत कर्मचारी सुरक्षा व गुणवत्ता प्रशिक्षण शिविर में लुमिनो इंडस्ट्रीज के सुरक्षा प्रभारी सौरभ कुशवाहा ने कहीं।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्युत योजना के तहत लुमिनो इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने पूरे जनपद में खुले तारों को प्लास्टिक कोटेड करने का जिम्मा लिया हुआ है। इसे लगाने के साथ ही वह कर्मचारियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं। इसी के चलते इस शिविर का आयोजन किया गया। अधिशाषी अभियंता उमाकांत ने कंपनी के कार्यों में सुरक्षा व गुणवत्ता को देखकर प्रसन्ना व्यक्त की। कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता सत्यपाल व अधिशाषी अभियंता उमाकांत ने सुरक्षा मानकों के साथ कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया। इस दौरान विद्युत वितरण खंड द्वितीय के सभी उपखंड अधिकारी, अवर अभियंता के साथ ही लुमिनो इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर अखंड प्रताप सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर सुजेय पाठक, बाल मुकुंद सिंह, डिविजन इंचार्ज गौरव मिश्र, सुरेश यादव, राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें