फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पोस्टल बैलेट में दिखी कर्मचारियों की नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में ड्यूटी करने वाले शिक्षक और कर्मचारियों ने अपना मत बैलेट पेपर के माध्यम से दिया। मतगणना महुली मंडी में हुई। पहले चरण में मंगलवार की सुबह 7.30 बजे बैलेट पेपर के मतों की गणना शुरू हुई। इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी एसपी सिंह पटेल को 2096 मत प्राप्त हुए, जबकि भाजपा उम्मीदवार संगम लाल गुप्ता को 1518 मत ही प्राप्त हो सके। वहीं बसपा उम्मीदवार प्रथमेश मिश्रा को 272 मत मिला। यदि सपा और बसपा को बैलेट पेपर से मिले मतों को जोड़ दिया जाए तो तकरीबन 2368 मत हुए। दोनों प्रत्याशियों को प्राप्त मतों के सापेक्ष दो तिहाई से कम मत भाजपा उम्मीदवार को कर्मचारियों और शिक्षकों ने दिया। चुनाव से पहले ही शिक्षक और कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली को लेकर लामबंद थे। लखनऊ से दिल्ली तक धरना प्रदर्शन करने वाले शिक्षक कर्मचारियों ने मांग भाजपा सरकार के सामने रखी। मगर, उनकी मांग को पूरा नहीं किया जा सका। वहीं वार्षिक भत्ता की समाप्ति से भी कर्मचारी और शिक्षक वर्ग काफी नाराज थे। वेतन आयोग को समाप्त किए जाने का विरोध किया, लेकिन कर्मचारी और शिक्षकों को सफलता नहीं मिल सकी। बैलेट पेपर के मतों से साफ स्पष्ट है कि शिक्षक और कर्मचारी मांग पूरी न होने के कारण अपनी नाराजगी मतों के माध्यम से जाहिर किए। हालांकि नई सरकार से भी इन्हीं मांगों को पूरा करने की अपेक्षा कर्मचारी और शिक्षकों की रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें