भंगवा चुंगी कार्यालय में मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन करते राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक संघ के ?
- फोटो : PRATAPGARH
डीएचएफएल के 2600 करोड़ रुपये के घोटाले से आहत बिजली विभाग के कर्मचारियों धरना-प्रदर्शन करके सरकार से जीपीएफ की रकम मांगी है। कर्मचारियों और अधिकारियों ने कहा कि जीपीएफ भुगतान की गांरटी सरकार तय करे। सीबीआई से पूरे मामले की जांच कराने और दोषियों को दंडित करने की मांग की है।
भगवाचुंगी स्थित अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर सोमवार को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के धरना प्रदर्शन करके यूपीपीसीएल में कर्मचारियों और अधिकारियों के जीपीएफ, सीपीएफ की रकम डीएचएफएल में 2600 करोड़ रुपये घोटाले के लिए अफसरों को जिम्मेदार ठहराया। अध्यक्ष जीएस यादव ने कहा कि सरकार को जीपीएफ भुगतान की गारंटी लेनी चाहिए।
उन्होंने पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की बात कहते हुए दोषी अफसरों पर मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेजने की मांग की है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अगर सरकार ने जल्द ही जीपीएफ भुगतान का आश्वासन नहीं दिया तो कर्मचारी हित के आंदोलन तेज किया जाएगा।
इस मौके पर एक्सईएन डीपी वर्मा, अजीत सिंह यादव, अभिजीत कुमार साह, संदीप कुमार , अमित चतुर्वेदी, अमर बहादुर यादव, विनोद कुमार मौर्य प्रमुख रूप से मौजूद रहे।