फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: 70 गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुवंसा। गौरा, खाखापुर और पांडेय तारा उपकेंद्रों से जुड़े करीब 70 गांवों की बिजली आपूर्ति लगभग 15 घंटे से ठप है। इस वजह से लोगों को बिजली-पानी के लिए जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार भोर आई आंधी की वजह से कई जगहों पर पेड़ और खंभे गिर गए। तार भी टूटे हैं। बिजली न आने से दिनभर लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। बिजली विभाग के कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुटे हैं।
चिरकुट्टी, बीठलपुर के गांव के टूटे तारों और क्षतिग्रस्त खंभों को दुरुस्त किया जा रहा है। एसडीओ सतीश कुमार ने बताया कि रानीगंज क्षेत्र के बीठलपुर गांव के पास टीम लाइन ठीक करने में जुटी है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन

इन गांवों में संकट
आंधी और बारिश के चलते बांसी, कंसापुर, गोबरी, कठुआपुर, लोहंग पट्टी, बासूपुर, उसरी, चमनगंज समेत अन्य गांवों में बिजली 15 घंटे बाद बहाल हुई। लोग दिनभर उमस से बेहाल रहे। शाम छह बजे आपूर्ति बहाल होने पर राहत की सांस ली।
-
पांच गांवों में 18 घंटे से गुल है बिजली

रानीगंज विद्युत उपकेंद्र के नौबस्ता, संसारपुर, कुशफरा, रैनी और सतखरिया में 18 घंटे से बिजली गुल है। उपभोक्ताओं को पीने के पानी का संकट झेलना पड़ रहा है। अवर अभियंता मनीष तिवारी ने बताया कि विभागीय टीम मरम्मत कार्य में लगी हुई है, जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें