फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: फर्जीवाड़ा कर दूसरे के नाम से लिया विद्युत कनेक्शन, शिकायत

Fri, 06 Oct 2023 09:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा कर दूसरे के नाम से नलकूप का विद्युत कनेक्शन हासिल करने की शिकायत पुलिस से की गई है। लालगंज के पूरे नेवाजी लाल निवासी संतोष कुमार मिश्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि मेरे पिता सुरेश प्रसाद के नाम से पड़ोस के रहने वाले एक आरोपी ने जालसाजी कर नलकूप का विद्युत कनेक्शन ले लिया है। 17 सितंबर को विद्युत विभाग की ओर से उसके पिता के नाम का बकाया बिल आया तब उन्हें इसकी जानकारी हुई। जिसके बाद वह आरोपी से इस बारे में पूछताछ करने गया तो उसने जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। आरोपी होमगार्ड हैं और उसे उल्टे फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। कोतवाल अवन कुमार दीक्षित ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें नहीं है, तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें